Advertisement

जिला पंचायत में आयोजित किया गया नवीन औद्योगिक नीति पर बैंकर्स उन्नमुखीकरण कार्यक्रम

जिला पंचायत में आयोजित किया गया नवीन औद्योगिक नीति पर बैंकर्स उन्नमुखीकरण कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन /2024 की परिकल्पना को दृष्टिगत रखकर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 लागू की गयी है, जिससे नवीन निवेश के साथ-साथ रोजगारों के नवीन अवसरों का भी सृजन होगा। किसी भी उद्यम के लिए वित्त की उपलब्धता एवं उचित प्रवाह आवश्यक तत्व है। इसके मद्देनजर आज धमतरी जिले के बैंकर्स को नवीन उद्योग नीति के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित औद्योगिक नीति में उद्योगों के विकास के लिए जो छूट एवं अनुदान के प्रावधान किये गये हैं, उससे बैंकर्स अवगत होने पर इकाईयों की स्थापना में प्रगति होगी। साथ ही उद्यमियों को इकाई स्थापित करने में सुगमता होगी। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री सुरेन्द्र पुरी गोस्वामी ने पॉवर प्वांईट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उद्यम की परिभाषा, बैंकों द्वारा वित्त पोषित करने पर इकाईयों को स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क छूट, मार्जिन मनी अनुदान, परियोजना प्रतिवेदन अनुदान सहित अन्य सभी छूट/अनुदान के विषय में बैंकर्स को विस्तार से अवगत कराया एवं प्रश्नों का समाधान किया। जिला अग्रणी विकास प्रबंधक इन्द्रकुमार टिलवानी ने बैंकर्स से अपील किया कि एमएसएमई में शासन द्वारा छूट सुविधाएं प्रदान करने से बैंकों में वित्त प्रवाह बढ़ेगा, अतः समय-सीमा में ऐसे प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, जिले के बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक, प्रशांत चन्द्राकर, सुश्री प्रचेता किरण छिदेहा, सहायक प्रबंधक श्रीमती रत्ना सहारे उपस्थित रहें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57