Advertisement

धान खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्था से किसान खुश, उत्साहपूर्वक बेचने आ रहे हैं अपना धान

धान खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्था से किसान खुश, उत्साहपूर्वक बेचने आ रहे हैं अपना धान

माइक्रो ए.टी.एम. की सुविधा से भुगतान हुआ आसान

जिले में अब तक 198776.80 क्विंटल हुई धान की खरीदी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सूरजपुर/प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस वर्ष किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। राज्य शासन के इस निर्णय से जिससे जिले के किसानों में न केवल खुशी व्याप्त है बल्कि उनमें धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साह भी नजर आ रहा है। धान खरीदी समितियों द्वारा टोकन से लेकर केन्द्र में दिए जा रहे सुविधाओं को लेकर भी कृषकजन काफी खुश एवम संतुष्ट हैं। सूरजपुर जिले में इस बार धान खरीदी के लिए 54 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा खरीदी केंद्रों में माइक्रो ए.टी.एम. की सुविधा से भुगतान आसान हो गया है। इस एटीएम के जरिए किसान 10 हजार रुपए तक निकासी कर सकते हैं।
इस जिले में कुल 64,667 किसान पंजीकृत हैं इन पंजीकृत किसानों में से अब तक जिले के 3961 किसानो से 198776.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिन्हें 45 करोड़ 71 लाख 86 हजार 640 रुपए का भुगतान किए जा चुका है। जिसमें 09 करोड़ 07 लाख 86 हजार 662 रुपए की ऋण वसूली भी शामिल है। इनमें धान उपार्जन केन्द्र चन्दरपुर में 14249.20 क्विंटल, देवनगर में 17185.60 क्विंटल, पोड़ी में 16420.80 क्विंटल, रेवटी में 10753.60 क्विंटल, शिवप्रसाद नगर में 16934 क्विंटल, सूरजपुर में 7688.80 क्विंटल और सोनपुर में 8252.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है।
सूरजपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पम्पापुर, झारपारा निवासी श्री विजय कुमार साहू ने आज 65 क्विंटल धान बेचने के लिए धान उपार्जन केन्द्र पहंुचे। किसान श्री साहू ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है। किसानों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। किसानों के लिए सारी सुविधा उपलब्ध है। सोसायटी प्रबंधकों और स्टाफ का भी सभी किसानों को सहयोग मिल रहा है।
इस दौरान किसान साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य के किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ दर से धान खरीदी कर रहे हैं। किसानों ने धान खरीदी के इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और संतुष्टि जताई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05