Advertisement

कैंसर की बीमारी से मिला निजात

कैंसर की बीमारी से मिला निजात

बलरामपुर/ जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 08 निवासी 50 वर्षीय किरनलाल गोयल साधारण किसान परिवार से है। वे अपनी पत्नि व बच्चों के साथ रहते है। और खेती बाड़ी कर अपना जीवन निर्वाह कर रहे है। किरनलाल को सीने में दर्द और सूजन के बीमारी के कारण गंभीर असुविधा का अनुभव होने लगा तथा उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। साधारण परिवार होने से उनके जीवन में यह बीमारी आर्थिक संकट का कारण बन रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह ईलाज कराने में असमर्थ थे। यह समस्या उनके लिए जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष जैसी थी। यह बीमारी ना की उनके शरीर को न सिर्फ कमजोर कर रही थी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

किरनलाल को असुविधा महसूस होते ही नजदीकी अस्पताल में उपचार हुआ वहां कोई आराम नहीं मिला, तब वे संजीवनी अस्पताल रायपुर ईलाज कराने गये वहां उन्हें कैंसर होना पाया गया। इस दौरान उनको कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी कि कभी वो ठीक हो जाएंगे तब उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। यह जानकारी उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर-रामानुजगंज से प्राप्त हुई। उन्होंने तुरंत इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें 06 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई। सहायता राशि स्वीकृत होने के पश्चात बालको हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती हुए जहां चिकित्सक से परामर्श के पश्चात चिकित्सकों की टीम ने गंभीरता से जांच कर उपचार प्रारम्भ किया और सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया इस ऑपरेशन की कुल लागत 06 लाख रुपये था। यह राशि किरनलाल के लिए अपने दम पर एकत्र कर पाना काफी मुश्किल था, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत किरनलाल का सम्पूर्ण उपचार योजना अंतर्गत किया गया। किरनलाल का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया और वह स्वास्थ्य एवं कल्याण की एक नई भावना के साथ अपने घर वाड्रफनगर परिवार के साथ लौट आया। योजना से उपचार उपरांत किरनलाल को न केवल असहनीय पीड़ा से राहत मिली उन्हे अपनी जीवन को पूर्व की भॉति सामान्य होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के योजना का आभार व्यक्त किया। किरनलाल गोयल के जीवन में हुए बदलाव में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की भूमिका महत्वपूर्ण है। किरनलाल और उनके परिवार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान किया। जिससे अनावश्यक खर्चों के बोझ के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल संभव हो सका। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने न केवल उनके जीवन को बचाया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि सरकार की योजना जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बना सकती हैं। किरनलाल कहते हैं कि मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील योजना से उनको नई जिंदगी मिली है, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता राशि से उन जैसे कई परिवारों को बड़ी मदद मिली है।

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ करने का निर्णय लिया गया और इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है, जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM