Advertisement

टीएस सिंह देव ने मनेन्द्रगढ़ मार्ग की खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण!

टीएस सिंह देव ने मनेन्द्रगढ़ मार्ग की खस्ताहाल सड़क पर पैच रिपेयर के काम का निरीक्षण!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने मनेन्द्रगढ़ मार्ग की खस्ताहाल सड़क पर पैच रिपेयर के काम का निरीक्षण किया। खतरनाक हो चुके इस सड़क के निर्माण के लिए चक्काजाम करने पर सरगुजा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर अपराध दर्ज हुआ था।राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के गड्ढो को भरने का काम लोक निर्माण विभाग 85 लाख की लागत से करा रहा है।
छत्तीसगढ़ के प्रथम उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने पीजी कालेज से शैलगिरी होटल के बीच सड़क पर बीटी पैच रिपेयर कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के तकनीकी अमले से कार्य की गुणवत्ता और प्रकृति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया जन भावनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की सड़क का संधारण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। गांधी चौक से सिलफिली के बीच गड्ढो को भरने में 85 लाख का खर्च अनुमानित है।श्री सिंह देव ने कहा एनएच के दोनों तरफ नाली निर्माण कर सड़क का अपग्रेडेशन किये बिना पैच रिपेयरिंग से क्षणिक राहत ही सम्भव है। सड़क पर पानी जमा होता है ऐसे में बरसात में सड़क का टूटना स्वभाविक है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर चौक से एनएच तक,सदर रोड,घुटरा पारा सहित सभी सड़को को प्रमुखता के साथ आवश्यकतानुसार नवनिर्माण और पैच रिपेयरिंग करने कहा। उल्लेखनीय है कि शहर के चारो दिशाओं की सड़कें बेहद खराब है। आये दिन दुर्घटना हो रही है। धूल से लोग बीमार पड रहे है ।रोड किनारे के व्यवसाइयों का व्यवसाय प्रभावित होता है।सड़को के सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन,चक्काजाम करने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओ पर विगत 45 दिन में दो बार आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।आज निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,विनय शर्मा बंटी, हेमन्त तिवारी,वेदप्रकाश शर्मा बेदी,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,शैलेन्द्र सोनी, दिलीप धर,संजीव मंदिलवार,मदन जायसवाल,प्रमोद चौधरी,संजय सिंह,अजय सिंह,आलोक सिंह, निक्की खान,सतीश बारी, इमरान खान,हिमांशु जायसवाल,आशीष जायसवाल, प्रिंस विश्वकर्मा,ज्ञान तिवारी ,शशि ,विशाल देवनाथ,अभिषेक सोनी,अविनाश कुमार,ऋषभ गर्ग,प्रीति सिंह,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47