Advertisement

महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण की जांच शुरू

प्रभा सिंह यावदव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा के द्वारा महामाया पहाड़ पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने गठित टीम के द्वारा रविवार को महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर तनूजा सलाम ने बताया कि टीम के द्वारा आज महामाया पहाड़ में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है। कल सोमवार से पूरे अतिक्रमण का सर्वे हेतु अभियान चलाया जाएगा। सर्वे के आधार पर अतिक्रमण की प्रतिवेदन प्रस्तुत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर झा के द्वारा महामाया पहाड़ पर अवैध अतिक्रमण के मामले की जांच हेतु अपर कलेक्टर, डीएफओ एसडीएम अम्बिकापुर नगर निगम आयुक्त एवं अधीक्षक भू-अभिलेख को शामिल करते हुए जांच टीम गठित की गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अम्बिकापुर प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57