छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

CG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

CG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक रहे मौजूद, अभ्यर्थियों को दी व्यय और आदर्श आचार संहिता के पालन से जुड़ी जानकारी

अम्बिकापुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने तथा 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्ण किए जाने के पश्चात सोमवार 22 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। सामान्य प्रेक्षक श्री अमित कुमार एवं व्यय प्रेक्षक श्री गिरिराज दत्त शर्मा की उपस्थिति में नाम वापसी को प्रक्रिया संपन्न हुई। सोमवार को दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद अब 10 प्रत्याशी निर्वाचन लड़ेंगे। रिटर्निंग अधिकारी सरगुजा लोकसभा क्षेत्र द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए गए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रत्याशियों को आबंटित चुनाव चिन्ह –
भारतीय जनता पार्टी से श्री चिंतामणि महाराज को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शशि सिंह कोराम को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से डॉ एस एल उदय सिंह को आरी, बहुजन समाज पार्टी से श्री संजय कुमार को हाथी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से श्रीमती कांता मिंज को केतली, भारत आदिवासी पार्टी से श्री जेरोम मिंज को हॉकी और बॉल, निर्दलीय प्रत्याशी श्री अरविंद कच्छप को चारपाई, श्रीमती उर्मिला सिंह को गन्ना किसान, श्री प्रिंस अभिषेक कुजूर को सेब और श्री रामाधार सिंह को गैस सिलेंडर का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री अमित ने अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता के पालन और उल्लंघन होने पर कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने वरी लिस्ट के बारे में बताया जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित किया जाता है जिससे निर्वाचन में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। इसी तरह व्यय प्रेक्षक श्री शर्मा ने अभ्यर्थियों को व्यय सीमा और व्यय लेखा के संबंध में जानकारी दी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!