
पूर्व उपमुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया बयान ध्यान से सुनना चाहिए
सरगुजा//राकेश गुप्ता जिलाध्यक्ष ने बताया पार्टी की आंतरिक बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया बयान ध्यान से सुनना चाहिए जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश मे सौहार्द स्थापित करने वाला बताया है। फैसले की सच्चाई सामने न आ जाये इस डर से भयभीत संघी व भाजपाई तथ्यों को तोड़-मरोड़कर साम्प्रदायिकता फैलाने के अपने दैनिक कार्य मे लगे हैं। संघी और भाजपाई पहले इस बात का जवाब दे कि रामलला विराजमान की वो प्रतिमाएं कहाँ हैं जो टेंट में थी और जिनके लिए राममंदिर स्थापना का आंदोलन हुआ। उन्हें अब तक निर्माणाधीन राममंदिर में क्यों नहीं स्थापित किया गया है।











