Advertisement

धान खरीदी की सुविधाओं पर किसानों ने साझा किए अपने सुखद अनुभव

धान खरीदी की सुविधाओं पर किसानों ने साझा किए अपने सुखद अनुभव

जिले में अब तक 13 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी, अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर भी प्रशासनिक टीम रख रही निगरानी

अम्बिकापुर/ ग्राम सकालो के रहवासी सतेन्द्र सिंह 50 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। वे बताते हैं कि धान बेचने में इस बार कोई परेशानी नहीं हुई। हम सब किसान बहुत खुश हैं, कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। साथ ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने हमें ये तोहफा दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ग्राम नर्मदापारा की सरला पाण्डेय ने बताया कि मैं हर साल लगभग 30 क्विंटल धान बेचती हूं। इस वर्ष मुझे प्रति क्विंटल धान के बदले 3100 रुपये मिलेंगे। यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार ने जो वादा किसानों से किया था, वह आज पूरा हुआ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देना चाहती हूं।

23 दिसंबर की स्थिति में जिले में 13 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु 14 नवम्बर से शुरू धान खरीदी में 43.01 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी की गई है। पंजीकृत 62 हजार 409 किसानों में से 23 दिसम्बर तक की स्थिति में 26 हजार 840 किसानों से 13 लाख 64 हजार 610 क्विंटल की धान खरीदी की गई है। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर लगातार प्रशासनिक टीम द्वारा निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47