Advertisement

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के अंतर्गत विभिन्न कारणों से आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति हेतु परिशिष्ट तीन में आवेदन पत्र 26 दिसम्बर 2024 से 09 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं।
बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 08 रिक्त पदों में सहायिका की भर्ती की जानी है। जिसकी सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। वे अपना आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अर्हताओं के संबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना फलक पर देखी जा सकती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57