Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई

नगरी में आयोजित बैठक में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज प्रमुखों से की अधिकारियों ने चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के नगरी और मगरलोड के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग के हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि, महतारी वंदन योजना, जनधन खाता, जन्म प्रमाण पत्र, कुपोषण मुक्ति, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आधार कार्ड, पेंशन योजना, राशन, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, फसल बीमा, सिकलसेल, सुरक्षा बीमा योजना, ऋण पुस्तिका इत्यादि से लाभान्वित किया जा रहा है। कोई भी कमार परिवार किसी भी योजना से वंचित ना रहे और और इनका कमार बसाहटों में शत्-प्रतिशत क्र्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसके मद्देनजर आज नगरी स्थित साहू सदन में कमार समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति नोडल अधिकारियों और समाज प्रमुखों से आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शासन, समाज, सहभागिता दिखाते हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना को शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किये जायेंगे। कमार समाज द्वारा बैठक में शासन को धन्यवाद देते हुए आगामी समय मे हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करते हुए योजना लाभ दिलाने की सहमति दी गयी। बैठक में सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47