Advertisement

आर्थिक सहायता स्वीकृत

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के सात मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। नगरी तहसील के ग्राम फरसियां की कुमारी संगीता प्रजापति की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री चिन्ताराम प्रजापति को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम परसट्ठी की श्रीमती पुष्पा साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पोते श्री इवेन्द्र साहू को, नगरी तहसील के ग्राम खम्हरिया निवासी श्रीमती बहुरा बाई नवरंग की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पुत्रवधु श्रीमती रेखा बाई नवरंग को, ग्राम भोथली के गोपाल ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती बिसोबाई को, बेलगांव तहसील के ग्राम गोविन्दपुर के श्री तुलसीराम नेताम की जलने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती फुलेश्वरी बाई नेताम को, ग्राम तालपारा(गट्टासिल्ली) के मनीष कुमार मरकाम की आकाशीय बिजली (गाज) से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती सहबती को और भखारा तहसील के ग्राम भठेली निवासी संजू राम यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता यादव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47