Advertisement

साय सरकार ने 1 साल में रोजगार छीना – दीपक बैज

साय सरकार ने 1 साल में रोजगार छीना – दीपक बैज

कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर 0.60 प्रतिशत था जो 1 साल में बढ़ा है

रायपुर/ इस स्थानीय निकाय चुनाव में युवा भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार 1 साल में एक भी युवा को रोजगार नहीं दे पायी है, बल्कि युवाओं से रोजगार छीनने का ही काम किया है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर मात्र 0.60 प्रतिशत था। भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारों की संख्या में भारी वृद्धि हुआ है। 1 साल में अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, क्रेडा के संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के संविदा कर्मचारियों, गोठान महिला स्व सहायता समूह, रीवा के तहत रोजगार प्राप्त कर रहे लोगों को काम से बेदखल किया गया, ई-श्रेणी के लाइसेंस में काम कर रहे युवाओं से भी काम छिन गया है, पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है कोई नई भर्ती पूरी नहीं हुई है पूर्व से चल रही भर्ती में भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है हर विभाग में काम करने वाले युवाओं से उनका हक अधिकार को छीना गया है। युवा स्थानीय निकाय में भाजपा सरकार से बदला लेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बताएं कि 1 साल में कितने युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्ती का अवसर दिया गया है कितने मजदूरों को काम दिया गया है, रोजगार देने के लिए क्या नई योजना लायी गयी है? भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में युवा रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं सिर का मुंडन करवा रहे हैं बीएड, डीएड शिक्षक आंदोलन कर रहे, एसआई भर्ती में चयनित अभ्यर्थी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे भीख मांग रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवाओं को एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती देने का वादा किया था, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, 1 साल में एक भी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे पाई है बल्कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान रोजगार देने चलाई जा रही सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। साय सरकार विज्ञापन वाली सरकार है, झूठे आंकड़े जारी करके रोजगार देने में अपनी नाकामी पर पर्दा करने में लगी हुयी हैं। प्रदेश के सड़कों पर जो युवाओं का भीड़ दिख रहा है आंदोलन दिख रहा है वह सरकार को आइना दिखा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57