
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
यूक्रेन जैसे संघर्षों के कारण विभाजित होते विश्व में भारत सेतु की भूमिका निभा सकता है:जयशंकर
यूक्रेन जैसे संघर्षों के कारण विभाजित होते विश्व में भारत सेतु की भूमिका निभा सकता है:जयशंकर
अबूधाबी/ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध जैसे संघर्षों के इर्द-गिर्द तेजी से विभाजित होती दुनिया में भारत एक सेतु की भूमिका निभा सकता है।.
अबूधाबी में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) शिखर सम्मेलन में, सोमवार को मंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष से प्रभावित दुनिया में दो बड़े विभाजनों पर प्रकाश डाला और भारत तथा यूएई जैसे भूमिका निभाने वाले देशों का विश्लेषण किया।.









