Advertisement

जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कलेक्टर ने मतदान दलों को मंगल भवन परिसर से किया रवाना

सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 फरवरी को जिले के 6 नगरीय निकायों के कुल 90 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें 41 हजार 207 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने गरियाबंद के मंगल भवन परिसर में गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। कलेक्टर ने मतदान दलों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। मतदान अधिकारीगण निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के लिए उत्साहित नजर आए। इससे पहले मंगल भवन परिसर में कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47