Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन जिले में प्रथम चरण का मतदान प्रक्रिया जारी

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में आज प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और निरंतर जारी है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, विनय अग्रवाल ने अंबिकापुर और लखनपुर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित लगभग 30 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने और वोटिंग में गति लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत कंठी, कतकालो, खाला, सोहगा, करजी, दरिमा, बरगवां, नान दमाली, बड़ा दामाली, पूटा, कुसु, सोहेड़ा और बेलदगी सहित कई अन्य क्षेत्रों में चल रहे मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए तकनीकी सहायता और पर्यवेक्षण भी सुनिश्चित किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में अंबिकापुर, लखनपुर और उदयपुर जनपद के क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57