Advertisement

राजिम कुंभ कल्प मेला में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी

राजिम कुंभ कल्प मेला में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी

जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में राजिम बैराज परियोजना का बनाया जीवंत मॉडल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में नवीन मेला स्थल पर गरियाबंद जिले के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्य मंच के समीप बने विशाल डोम में विभिन्न विभागों के लगे प्रदर्शनी में कई जानकारियां लोगों को मिल रही है। शिक्षा विभाग के स्टॉल में नवाचारी शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को दर्शाया गया हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से खेल-खेल में ज्ञानार्जन प्राप्त करने के माध्यमों को विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। यह शिक्षा का सबसे अच्छा माध्यम हो सकता हैं। उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है जिसमें रंग- बिरंगी फूलों की बागवानी अत्यंत ही मनमोहक दिख रही हैं। वहीं फसल उत्पादन के लिए किसान, बीज और कृषि भूमि का सुंदर समन्वय किया गया हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाल में काननू और सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारीयां दी जा रही है। इस स्टॉल में सड़क सुरक्षा को लेकर सेल्फी जोन भी बनाया गया है। जिसमें कई मेलार्थि सेल्फी लेकर जागरूक हो रहे हैं। हस्त-शिल्प कला केन्द्र की प्रदर्शनी में हाथ से बने सुंदर कुर्सी, चटाई, पेन स्टैंड, पाटा और सोफे आदि बनाएं गए हैं जो बहुत ही आकर्षक दिखाई दे रहा है। इसी तरह कोसा उद्योग में कोसा बनाने की विधि को बताया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न वैरायटी के कोसा की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में त्रिवेणी संगम में बारहमासी जल भराव, नौका विहार एवं वाटर स्पॉट्स, राजिम एवं नवापारा हेतु सहकारिता जल प्रदाय के लिए प्रस्तावित राजिम बैराज परियोजना का जीवंत मॉडल बनाया गया हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला सुरक्षा हेतु विभिन्न जानकारीयां मिल रही हैं। बिहान रसोई में छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाया जा रहा है, जिसका स्वाद मेलार्थी बड़े ही चाव से ले रहे हैं। पशुधन संरक्षण विभाग में मछली पालन के विभिन्न उपाय दर्शाए गए हैं। डोम में लगभग 25 स्टॉल में विभिन्न प्रदर्शनी सजाई गई हैं, जो मेलार्थियों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47