छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 प्रथम चरण में तीनों विकासखंड में 85.56% हुए मतदान

गांव सरकार बनाने में मतदाताओं ने निभाई अपनी जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

19 फरवरी को पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्यों को मिलेगा प्रमाण पत्र

20 फरवरी को जिला पंचायत के विजेता प्रत्याशियों को मिलेगा प्रमाण पत्र

अम्बिकापुर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण के मतदान हेतु जिले के तीन विकासखंडों में अम्बिकापुर, लखनपुर और उदयपुर सहित 228 ग्राम पंचायतों में 567 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 2,835 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। पंच सरपंच एवं जनपद सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को जनपद पंचायत मुख्यालय में 19 फरवरी को प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाएंगे। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को 20 फरवरी को कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग में प्रदाय किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रथम चरण के मतदान का अंतिम विवरण इस प्रकार
जनपद पंचायत अम्बिकापुर में कुल 107868 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 54,521 महिलाएं और 53,347 पुरुष शामिल थे। मतदान प्रतिशत 84.54% रहा। जनपद पंचायत उदयपुर में कुल 52,892 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 26,313 महिलाएं और 26,579 पुरुष शामिल थे। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 86.96%रहा।
जनपद पंचायत लखनपुर में कुल 74257 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 37,074 महिलाएं और 37,183 पुरुष शामिल थे। इस प्रकार 86.13% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
प्रथम चरण के निर्वाचन में तीनों विकासखंडों में कुल 235017 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 117908 महिलाएं, 117109 पुरुष मतदाता ने मतदान किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 85.56% रहा।
प्रथम चरण के पंचायत निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। अब दूसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत सीतापुर एवं मैनपाट में 20 फरवरी को एवं तीसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत लूण्ड्रा एवं बतौली में 23 फरवरी को सम्पन्न होना है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!