Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025ः द्वितीय चरण में सीतापुर और मैनपाट में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025ः द्वितीय चरण में सीतापुर और मैनपाट में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

सामान्य प्रेक्षक डॉ देवांगन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर/ छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत आज सरगुजा जिले के सीतापुर और मैनपाट विकासखंडों में मतदान हुआ। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने सीतापुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मतदान की तैयारियाँ और प्रक्रिया
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत द्वितीय चरण के मतदान के लिए सीतापुर और मैनपाट में कुल 267 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 1,335 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी-अधिकारियों को तैनात किया गया हैं। सामान्य प्रेक्षक डॉ. देवांगन ने मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए मतदान प्रक्रिया की सुचारुता और पारदर्शिता सुनिश्चित की। उन्होंने मतदान कर्मियों से चर्चा कर मतदान सामग्री की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम नीरज कौशिक और जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मतदान के प्रति मतदाताओं का दिखा उत्साह
जनपद पंचायत सीतापुर और मैनपाट में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान में भाग लिया। मतदान केंद्रों पर प्रातः 07 बजे से ही मतदान केंद्रों में उत्साहित मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47