
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भाजपा कार्यकर्ता पर हमला : महेश शर्मा ने कहा, पुलिस जांच कर रही
भाजपा कार्यकर्ता पर हमला : महेश शर्मा ने कहा, पुलिस जांच कर रही
नोएडा (उप्र), चार नवंबर/ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और गौतमबुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा के करीबी संचित शर्मा उर्फ सिंग्गा पंडित पर अज्ञात लोगों ने ग्रेटर नोएडा में हमला किया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय ने बताया कि पंडित पर बृहस्पतिवार रात को ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 पुलिस थाना क्षेत्र में हमला किया गया और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।.











