छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान हेतु प्रविष्टि 23 सितम्बर तक

रायपुर: पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान हेतु प्रविष्टि 23 सितम्बर तक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा देश के प्रसिद्ध साहित्यकार और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे की स्मृति में राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान की स्थापना की गयी है। यह सम्मान प्रति वर्ष ऐसे मनीषी को दिया जाएगा, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में अपने विशिष्ट रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा के प्रति समर्पण भाव से रचनात्मक कार्य करके राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। चयनित मनीषी को प्रशस्ति पत्र सहित दो लाख 50 हजार रूपए की सम्मान राशि भेंट की जाएगी। वर्ष 2021 के राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान हेतु प्रस्ताव या अनुशंसा पत्र दिनांक 23 सितम्बर 2022 तक आमंत्रित हैं। प्रस्ताव या अनुशंसा पत्र सीलबंद लिफाफे में पंजीकृत डाक द्वारा संचालक जनसंपर्क संचालनालय भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) पिन कोड 492002 पते पर प्रेषित करना है। पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान की अधिसूचना छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र (असाधरण में 30 जप्रैल 2014 के अंक में प्रकाशित की गयी है, जिसमें चयन प्रक्रिया और नियमों का विस्तार से उल्लेख है। विस्तृत जानकारी के लिए जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in में अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!