Advertisement

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूरजपुर/ शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन में आज विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। नेशनल साइंस डे 2025 का आयोजन छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर और डिपार्मेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशन में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में पदस्थ डॉ. जे.के. राय, साइंटिस्ट ए मैडम द्वारा संपूर्ण दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों विद्यार्थियों का रिटन टेस्ट जिसमें कुल 25 प्रश्न दिए गए थे इस आधार पर शीर्ष 12 विद्यार्थियों का चयन कर तीन-तीन विद्यार्थियों की चार टीम में बनाकर मंच पर प्रश्नोत्तरी आयोजित किए गए। कुल पांच चरणों में प्रश्नोत्तरी में प्रश्न पूछे गए, सभी टीमों ने अपने जवाब दिए, साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों से भी अनेक प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने बहुत ही रुचि के साथ इसमें भाग लिया, सभी विद्यार्थी लाभान्वित हुए। रिटन टेस्ट में कुल 86 विद्यार्थियों ने भाग लिया।ने विज्ञान के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने हेतु पोस्टर बनाया। कुल 56 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के विकास, प्रचार एवं प्रसार के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का आयोजन, विश्व स्तर पर भारत के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा (कोऑर्डिनेटर) टी. आर. राहंगडाले द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप, डॉ. रश्मि पांडेय, सी.बी. मिश्र, डॉ. विकेश कुमार झा, डॉ. चंदन कुमार, अनिल चक्रधारी, दीपचंद इक्का, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, बुधलाल साहू, डॉ. सुप्रिया तिवारी, दिव्या आदित्य सिन्हा, साधना भगत, प्रांजना साहू एवं पूर्णिमा राजवाड़े द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57