Advertisement

व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति में खेल अभ्यास केंद्र को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति में खेल अभ्यास केंद्र को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/ कलेक्टर एस जयवर्धन की अध्यक्षता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया था। जिसमें जिले के सभी 6 ब्लॉकों में स्थापित खेल अभ्यास केंद्र के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी ब्लॉक से संबंधित व्यायाम शिक्षकों को आवश्यक चर्चा व दिशा निर्देश हेतु बुलाया गया था। खेल अभ्यास केंद्र हेतु प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। जिसे विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के खेल रुचि के अनुरूप विकसित करना है। बैठक में सभी 18 खेल अभ्यास केन्द्र में खेल से संबंधित संसाधन उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उच्च क्वालिटी की खेल सामग्री व बच्चों की रुचि पर विशेष ध्यान देने की बात कलेक्टर द्वारा कही गई।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शरदेन्दु कुमार शुक्ल उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47