Advertisement

सुतत्व ऋजु को इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस् किया गया सम्मानित ।

पलामू – सुतत्व ऋजु को इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस् किया गया सम्मानित ।

पलामू के मूल निवासी व जिला स्कुल, राँची के 8 वीं कक्षा के छात्र सुतत्व ऋजु का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस 2025 में दर्ज किया गया है। सुतत्व ने यह रिकार्ड दिसंबर 2023 में पूरे भारत में सबसे कम उम्र में 2000 km. की साइकलिंग कर के बनाया है। जिसमें उन्होंने गंगोत्री उत्तराखंड से 4 राज्यों (उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार एवं झारखंड) की यात्रा कर देवघर तक की यात्रा मात्र 12 दिनों में अपनी साइकल से पूरी की थी।

सुतत्व ऋजु ने अपने जिले व राज्य में भी अब तक साइकलिंग के कई रिकार्डस बनाये है। मात्र 8 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार डालटनगंज (पलामू) से बेतला नेशनल पार्क तक (35 km.) का सफर अपने साइकल से पूरा किया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

73वें गणतंत्र दिवस पर सुतत्व ऋजु ने डालटनगंज से दुर्गम पहाड़ों के बीच बसे नेतरहाट तक 73 km की साइकलिंग मात्र 6 घंटे में पूर्ण कर अपने जिले में अनोखा रिकॉर्ड पूर्ण कर दिखाया था।

इसके अलावा 2024-25 SGFI के स्टेट साइकलिंग प्रतियोगिता में 4 गोल मेडल लेकर सुतत्व
नेशनल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं और लगातार अन्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस 2025 में स्थान मिलने से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, चारों ओर से बधाईयाँ मिल रही है और सुतत्व के स्वर्णिम भविष्य की कामना की जा रही है। सुतत्व के इन उपलब्धियों पर न सिर्फ माता-पिता बल्कि उनके शिक्षक सहित राज्य के आला अधिकारियों को भी गर्व है, उन्होंने सुतत्व के लिए यथा संभव मदद देने की बात कही है जिससे सुतत्व के उत्साह में एक नई जोश का प्रवाह दिखाई दे रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47