Advertisement

कलेक्टर ने नगरीय निकाय के सीएमओ की ली बैठक

कलेक्टर ने नगरीय निकाय के सीएमओ की ली बैठक

नगरीय क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/ 8 जुलाई 2021/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के सभी नगरी निकाय के नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कोरोना के तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए नगरी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में शहर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, जल जनित रोगों के उपचार, विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार करने हेतु सभी नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी नगरी क्षेत्र में अधूरे, अप्रारंभ निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने एवं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शहरी क्षेत्रों में गौठान का संचालन हेतु निर्देशित किया इसके अलावा उन्होंने क्रय किए गए गोबर से कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट तैयार कर गोधन न्याय योजना ऐप के माध्यम से विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में रोड में घूम रहे आवारा पशुओं एवं आवारा कुत्तों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत अवैध निर्माण कार्यों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57