Advertisement

मोहला सबस्टेशन में नया 3.15 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील

मोहला सबस्टेशन में नया 3.15 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील

ऊर्जीकरण से 24 ग्रामों के 2950 उपभोक्ताओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति

मोहला, 28 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में मोहला में स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में 1.60 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करते हुए 3.15 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। इस प्रकार मोहला उपकेंद्र की कुल क्षमता 4.75 एमवीए से बढ़कर 6.30 एमवीए हो गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मोहला संभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार रामटेके ने बताया कि 1 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से मोहला क्षेत्र के 24 ग्रामों के 2950 उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किए जाने पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट एवं अधीक्षण अभियंता एस. कंवर ने कार्यपालन अभियंता ए. के. रामटेके, सहायक अभियंता ए. के. विश्वकर्मा, आर. पी. ठाकुर, शिरीष मिलिंद, सरोज गंधर्व और उनकी टीम को बधाई दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47