ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

महिला एवं बाल विकास मंत्री के निरीक्षण में लापरवाही उजागर, बालोद जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निरीक्षण में फर्जी उपस्थिति, गंदगी और निष्क्रिय योजनाएं सामने आने पर बालोद के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का औचक निरीक्षण: बालोद के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन निलंबित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर, 18 अप्रैल 2025| महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद ज़िले के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री किशन टंडन क्रांति को उनके कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं में गंभीर अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

15 अप्रैल को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बालोद दौरे के दौरान विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टंडन मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। जबकि यह अपेक्षित था कि वे मंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित रहकर योजनाओं की जानकारी दें।

निरीक्षण के दौरान सामने आईं प्रमुख खामियां:

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
  • आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड 18/1) में फर्जी उपस्थिति दर्ज

  • पोषण ट्रैकर ऐप में अधूरी प्रविष्टियां

  • सखी वन स्टॉप सेंटर निष्क्रिय

  • करकाभांठ केंद्र में गंदगी का अंबार

  • विभागीय बैठकों में नियमित अनुपस्थिति

इन खामियों पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नाराज़गी जाहिर करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत श्री टंडन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है, और इस दौरान वे जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!