Advertisement

कलेक्टर बी.एस. उइके का देवभोग दौरा: सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण

कलेक्टर बी.एस. उइके ने देवभोग का सघन दौरा किया, विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

गरियाबंद, 26 अप्रैल 2025। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर बी.एस. उइके ने अपने प्रथम प्रवास के तहत आज दूरस्थ क्षेत्र देवभोग का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों, शासकीय भवनों के निर्माण और देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर उइके ने डुमाघाट से चिटकीमुड़ा तक बन रही 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया और पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा किए जा रहे गुणवत्ता परीक्षण (स्ट्रेंथ टेस्ट) का भी अवलोकन किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अलावा, उन्होंने मदांगमुडा से देवभोग तक राष्ट्रीय राजमार्ग के डामरीकरण कार्य, धौराकोट में समाधान शिविर स्थल और देवभोग में निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण किया। सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
कलेक्टर उइके ने देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। डायलिसिस यूनिट, ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, एक्सरे कक्ष, टीकाकरण कक्ष और फार्मेसी स्टोर सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मरीजों से भी सीधी बातचीत कर इलाज की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और बेहतर देखभाल सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरे के दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम तुलसीदास मरकाम और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47