ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रेड़मा चौक पर ट्रैफिक जांच में 11 बाइक जब्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालकों पर कार्रवाई

पलामू के रेड़मा चौक पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 11 बाइक और 1 पिकअप गाड़ी जब्त, ₹3150 जुर्माना वसूला गया।

रेड़मा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान: ट्रिपल लोड, बिना हेलमेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई, 3150 रुपए जुर्माना वसूला गया

पलामू | 3 मई 2025: रेड़मा चौक पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कार्रवाई के दौरान ट्रिपल लोड, बिना हेलमेट, और बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन चला रहे कई चालकों को पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर 1 मोटरसाइकिल चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया। सभी वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला परिवहन कार्यालय पलामू को इन वाहनों के चालान फाइन के लिए भेजा गया। कल रात विशेष जांच अभियान में 3 मोटरसाइकिल और 1 पिकअप मालवाहक गाड़ी के चालक भी शराब के नशे में पाए गए। इन सभी का भी चालान तैयार कर भेजा गया है।

फाइन विवरण (03 मई 2025):

  • दो दोपहिया वाहनों का चालान: ₹2000

  • एक टेंपो सवारी वाहन का चालान: ₹1150

  • कुल चालान राशि: ₹3150

प्रशासन की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!