Advertisement

नगर सुराज संगम: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निकाय प्रमुखों को समझाया विकास और स्वच्छता का रोडमैप

नगर सुराज संगम: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर प्रमुखों को दिया विकास का विज़न

रायपुर, 6 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में आयोजित नगर सुराज संगम कार्यशाला के दूसरे दिन नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ संवाद करते हुए आगामी पांच वर्षों के लिए स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण शहरों का रोडमैप प्रस्तुत किया। डेढ़ घंटे के अपने पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन में उन्होंने अटल विश्वास पत्र, शहरी स्वशासन, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, कचरा प्रबंधन, जल आपूर्ति, शहरी वानिकी और सिटी डेवलपमेंट प्लान के बिंदुओं पर गहन चर्चा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा, “आप शहर के प्रथम नागरिक हैं, आपके शहर का विकास आपकी सोच और संकल्प से होगा। यह मंच केवल प्रशिक्षण का नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत है।”  साव ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर सख्त अमल की बात भी कही और देश-विदेश के सर्वश्रेष्ठ शहरी नवाचारों के उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

कार्यशाला में 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का और SUDA के CEO शशांक पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47