Advertisement

कार्य में लापरवाही पर भिंभौरी के CMO श्रीनिवास द्विवेदी निलंबित

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

रायपुर, 6 मई 2025 – नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भिंभौरी नगर पंचायत (जिला दुर्ग) के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी को विभागीय कार्यों में उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

निलंबन आदेश के अनुसार, द्विवेदी का मुख्यालय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग नियत किया गया है। सेवा नियमों के तहत उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

नगरीय प्रशासन विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57