Advertisement

मुख्यमंत्री साय का आह्वान: शहरों में सुराज के लिए प्रतिबद्ध होकर करें कार्य

मुख्यमंत्री साय का आह्वान – शहरों में सुराज के लिए करें प्रतिबद्धता के साथ कार्य

रायपुर, 6 मई 2025। नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम ‘नगर सुराज संगम’ का समापन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने शहरों में सुराज स्थापित करने के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास आपके अच्छे कार्यों का परिणाम है। “आपके शहर की जनता ने आप पर भरोसा कर विकास और सुविधाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। आप इस अवसर का पूरी तरह सदुपयोग करें। जवाबदेही और पारदर्शिता से काम करेंगे, तो जनता आगे भी आपका साथ देगी,” मुख्यमंत्री साय ने कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यशाला से प्रतिनिधियों को विभाग की कार्यप्रणाली, योजनाओं और अधिनियमों की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों को ज्यादा कुशलता और समझदारी से कार्य करने में सहायक सिद्ध होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समापन सत्र को उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कुल 705 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। पहले दिन नगर निगमों से आए 228 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, जिनमें महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, आयुक्त और वरिष्ठ अभियंता शामिल थे। दूसरे दिन नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से 477 प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान शहरों के विकास, बुनियादी सुविधाओं, संसाधनों के सुप्रबंधन और पांच वर्षीय कार्ययोजना पर गंभीर विमर्श हुआ।

कार्यशाला के समापन में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि दो दिनों तक नगरीय विकास और नागरिकों की सुविधाओं को लेकर गहन संवाद हुआ। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियां और विभागीय प्रक्रियाओं की बेहतर समझ देने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक आर. एक्का, SUDA के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47