महासमुंद: बिरकोनी के रोजगार सहायक टेमन गिलहरे भ्रष्टाचार में बर्खास्त

बिरकोनी में मनरेगा के रोजगार सहायक टेमन गिलहरे भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटाए गए

महासमुंद, 07 मई 2025 // महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी में कार्यरत रोजगार सहायक टेमन गिलहरे को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गिलहरे पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों से जियो टैगिंग और 90 दिवस मस्टररोल भुगतान के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे थे। जिला पंचायत द्वारा की गई जांच में ये आरोप सत्य पाए गए

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

इस मामले में जिला पंचायत महासमुंद कार्यालय को सेवा समाप्ति की अनुशंसा आज पत्र के माध्यम से भेजी गई थी। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 की कंडिका 11 के अंतर्गत श्री गिलहरे को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया गया।

यह कार्रवाई कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के अनुमोदन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से की गई।