Advertisement

सादिक चौक पर वाहन जांच अभियान: ₹31,837 का वसूला गया चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई

सादिक चौक पर सघन वाहन जांच अभियान, कुल ₹31,837 का वसूला गया चालान

पलामू:सादिक चौक के समीप दिनांक 06 मई 2025 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की कड़ी जांच की गई, जिसमें कई चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं ट्रिपल लोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

इस दौरान कुल 11 दोपहिया वाहन जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। साथ ही 1 ट्रक, जो नो एंट्री के समय सादिक चौक में पाया गया, उसे TOP 02 परिसर में खड़ा किया गया है।

जांच में 2 मोटरसाइकिल चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांच के उपरांत पकड़ा गया। इन वाहनों को भी चालान फाइन हेतु जिला परिवहन कार्यालय पलामू भेजा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चालान फाइन विवरण (06.05.2025):

  • 07 दोपहिया वाहन चालकों से: ₹8,000

  • 01 ई-रिक्शा टेंपो चालक से: ₹1,150

  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक से: ₹11,187

  • 07 चारपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान: ₹8,050

  • 03 दोपहिया वाहन का ऑनलाइन चालान: ₹3,450

कुल वसूली गई चालान राशि: ₹31,837

साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने के दो और मामले सामने आए, जिनकी गाड़ियाँ जप्त कर शहर थाना परिसर में रखी गई हैं। इनका चालान आज जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47