रायपुर, 07 मई 2025 —मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ की जानकारी ली और ऑपरेशन की आगे की रणनीति को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, डीजीपी अरुण देव गौतम, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा एंटी नक्सल ऑपेरशन की समीक्षा की, भविष्य की रणनीति पर अधिकारियों से चर्चा











