Advertisement

CM विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की, भविष्य की रणनीति पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की, भविष्य की रणनीति पर चर्चा


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई की प्रगति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर, 07 मई 2025| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में उन्होंने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से अपडेट लिया और आवश्यक निर्देश भी दिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

मुख्यमंत्री साय ने ऑपरेशन की भविष्य की रणनीति को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए सतत प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षाबलों की हौसला अफजाई और संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM