छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कलेक्टर एल्मा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला

कलेक्टर एल्मा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिला बेमेतरा में कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा की उपस्थिति में बजाज आलियांज कंपनी द्वारा एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन भारत रत्न पैलेस बेमेतरा में आयोजित किया गया। बजाज कंपनी के अधिकारियों के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय पोर्टल पर बैंकों के द्वारा फसल बीमा की एण्ट्री एवं प्रीमियम भुगतान संबंधित विस्तृत जानकारी बीमा कंपनियों के अधिकारियों के द्वारा दी गई। सभी बैंकर्स को समय-सीमा पर अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। रबी वर्ष 2023-24 में फसल बीमा प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथी 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि द्वारा प्राकृतिक आपदा के समय कृषकों को बीमा क्लेम का लाभ पहुँचाने हेतु टोल फ्री नंबर 18002095959 पर कॉल कर 72 घण्टे के भीतर कृषकों के द्वारा नुकसान की सूचना दर्ज कराने एवं अऋणी कृषकों को बीमा आवरण के दायरे में लाने हेतु प्रचार प्रसार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप पंजीयक सहकारिता विभाग, लीड बैंक अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा कलेक्टर पदूम सिंह एल्मा, उप संचालक कृषि एमडी डड़सेना, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी श्री निवसरकर, बजाज आलियांज कंपनी के एग्री बिजनेस हेड आशीष अग्रवाल, राज्य प्रमुख श्री आशिफ, जिला प्रमुख राघवेन्द्र सिंह एवं जिला के समस्त सेवा सहकारी समिति प्रबंधक उपस्थित रहें। कार्यशाला में बजाज आलियांज कंपनी के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में बैंकिंग की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!