Advertisement

कमलेश्वरपुर व सीतापुर में ट्रैक्टर चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर चोरी के दो मामलों का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

जशपुर (11 मई 2025): थाना कमलेश्वरपुर व थाना सीतापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर चोरी मामलों का सफल खुलासा कर लिया है। एक आरोपी बलवीर यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग महिंद्रा ट्रैक्टर एवं एक नग नागर बरामद किया गया है। आरोपी ने पूर्व में थाना सीतापुर क्षेत्र से भी एक ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया है, जिसे पहले ही पुलिस द्वारा जप्त किया जा चुका है।

प्रार्थी इन्तिजार उल्ला खान, जो कमलेश्वरपुर स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम का संचालक है, ने दिनांक 09 मई 2025 को थाना कमलेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के आंगन से एक महिंद्रा ट्रैक्टर व नागर की चोरी हो गई है। ट्रैक्टर पहले एक ग्राहक को बेचने के बाद फाइनेंस न हो पाने पर वापस लाया गया था और घर के आंगन में खड़ा किया गया था।

पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 35/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग का ट्रैक्टर जमा पहाड़ के जंगल में छिपाकर रखा गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से भागने की कोशिश कर रहे संदेही बलवीर यादव (उम्र 23 वर्ष, निवासी नर्मदापुर पटेलपारा) को पकड़ा। पूछताछ में उसने दोनों ट्रैक्टर चोरी की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर और नागर बरामद किया गया।

🔧 बरामद सामान:

  • 02 नग महिंद्रा ट्रैक्टर (एक पूर्व में जप्त)

  • 01 नग नागर

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

  • निरीक्षक प्रदीप जायसवाल (थाना प्रभारी सीतापुर)

  • उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह

  • सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज (थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर)

  • प्रधान आरक्षक: अखिलेश्वर भगत, राम प्रसाद निकुंज

  • आरक्षक: परवेज फ़िरदौसी, लुकन साय कुजूर, अर्जुन पैकरा, जेवियर बरवा, धनेश्वर पैकरा

पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM