Advertisement

सीईओ जीआर मरकाम ने छैलडोंगरी व कांडेकेला में पीएम आवास कार्यों का किया निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

गरियाबंद, 11 मई 2025।जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीआर मरकाम ने विकासखंड मैनपुर के दूरस्थ वनांचल ग्राम छैलडोंगरी एवं कांडेकेला का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना (वर्ष 2024-25) के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधूरे और अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।
श्री मरकाम ने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सभी पात्रों को समय पर योजना का लाभ मिले, यह शासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे:

  • सहायक अभियंता

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • सरपंच, सचिव

  • रोजगार सहायक

  • आवास मित्र

  • स्थानीय ग्रामीणजन

इसके पश्चात ग्राम गोहरापदर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर उन्होंने विभिन्न विभागों में प्राप्त लंबित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की और प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश जारी किए।

मरकाम ने बैठक लेकर पीएम आवास के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि आगामी बरसात से पहले सभी आवास पूर्ण हो जाएँ, यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने मनरेगा और पीएम आवास योजना से जुड़े तकनीकी सहायक, सचिव और आवास मित्र को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47