Advertisement

अंबिकापुर जिला न्यायालय में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत, 3036 प्रकरणों का त्वरित निराकरण

अंबिकापुर, 11 मई 2025।जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के अंतर्गत 10 मई 2025 को हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में कुल 3307 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 3036 मामलों का त्वरित निराकरण किया गया। निराकृत मामलों में ₹4,62,98,684 की राशि का अवार्ड पारित किया गया।

इस दौरान राजस्व न्यायालयों में 1179 प्रकरणों का निपटारा करते हुए ₹12.12 लाख की राशि का अवार्ड पारित किया गया।
किशोर न्याय बोर्ड के तहत 51 प्रकरणों को आपसी सहमति से सुलझाया गया। इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन के सैकड़ों प्रकरणों का भी समाधान किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विशेष मामला: मोटर दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 18 लाख का मुआवजा

मोटर दुर्घटना में मृतक घनश्याम खलखो के परिजनों द्वारा इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध ₹78.80 लाख की क्षतिपूर्ति की मांग की गई थी।
लोक अदालत में आपसी सहमति से यह मामला ₹18 लाख में सुलझाया गया, जिसका निराकरण सिर्फ 3 माह 16 दिन में संभव हो पाया।

राशि वितरण की प्रमुख शर्तें:

  • पत्नी अनुपा खलखो को ₹7 लाख में से ₹2.5 लाख नकद, शेष राशि सावधि जमा (FD) के रूप में

  • पुत्र एहीयान खलखो के ₹7.5 लाख को वयस्कता तक FD में रखा जाएगा

  • बहन जूली खलखो को ₹2 लाख में से ₹50 हजार नकद, शेष 3 वर्ष की FD

  • पिता अजय को ₹1.5 लाख में से ₹75 हजार नकद, शेष 2 वर्ष की FD

FD पर कोई ऋण या समय पूर्व निकासी न्यायालय की अनुमति के बिना मान्य नहीं होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47