Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक, प्राचार्य सहित 15 शिक्षक एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी

प्रभा सिंह यादव ब्यूरो चीफ सरगुजा// शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने शुक्रवार को अम्बिकापुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 शिक्षक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारी सहित एक प्राचार्य को भी कर्तव्य में लापरवाही के कारण कारण बताओ सूचना जारी किया गया ।जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय करजी में दोपहर 12 बजे तक व्याख्यता एलबी ए.एच.मंसूरी, विकास दुबे,  दिव्या दुबे,  सुजाता कुशवाहा,  रूही कश्यप,  पूजा शर्मा, संतोष सिंह, सहायक शिक्षक एलबी विरेन्द्र कुशवाहा, सहायक ग्रेड-02 हेमनारायण सिंह,  सरोज तिर्की तथा स्वीपर  निर्मला नायक अनुपस्थित थे जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया। विद्यालय पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने तथा शिक्षकों को मनमाने रवैया के लिए प्रथम दृष्टया प्राचार्य को जिम्मेदार मानते हुए संस्था के प्राचार्य आर.एल.कश्यप को भी कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। शासकीय प्राथमिक शाला करजी के निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक प्रतिभा सिंह अनुपस्थित पाई गयी। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में भृत्य ज्वाला मुण्डा,  अनिता भगत तथा  बुढ़गी बाई बिना किसी सूचना के विद्यालय से लगातार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47