ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश में निर्मित हुआ जन-सहयोग और जन-भागीदारी का वातावरण – मुख्यमंत्री चौहान

नर्मदापुरम के ग्राम गूजरखेरी के युवाओं की पहल अनुकरणीय
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। राज्य सरकार इस दिशा में विशेष रूप से संवेदनशील और सक्रिय है। प्रदेश में जन-सहयोग और जन-भागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ है, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अपना जन्म-दिवस पौधा लगा कर मनाना इसका परिचायक है। स्वयंसेवी संस्थाएँ भी पौध-रोपण में सक्रिय हैं। जन-भागीदारी प्रदेश में क्रांति ला सकती है। इस दिशा में नर्मदापुरम जिले के ग्राम गूजरखेरी के लोगों ने जन-सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने आर्थिक रूप से कमजोर बेटी दीपा की शादी धूमधाम से कराई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि बेटी दीपा विश्वकर्मा के पिता का कुछ सालों पहले देहांत हो गया था। उसके पिता पेशे से बढ़ई का काम करते थे। संघर्षपूर्ण आर्थिक स्थिति में रह रही दीपा के विवाह के लिए गूजरखेरी के युवा आगे आए। उन्होंने सोशल मीडिया ग्रुप बना कर गाँव वालों के सहयोग से पौने दो लाख रूपए की व्यवस्था की और बेटी दीपा का धूमधाम से विवाह किया। विवाह में स्थानीय पुलिस और समाज-सेवियों ने भी मदद की। गूजरखेरी के युवाओं की यह पहल निश्चित ही प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!