Advertisement

सड़कों में जल जमाव से बचाव के लिए नालियों में जगह-जगह होल कार्य में लगी है नगर पंचायत बिश्रामपुर

सड़कों में जल जमाव से बचाव के लिए नालियों में जगह-जगह होल कार्य में लगी है नगर पंचायत बिश्रामपुर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुरनगर पंचायत बिश्रामपुर के भटगांव बिश्रामपुर सड़क मार्ग सहित अन्य मार्ग की सड़कों में जलजमाव से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत बिश्रामपुर के कर्मचारियों ने जल निकासी के कार्य में जुट गए है
जानकारी के अनुसार निकाय क्षेत्र अंतर्गत मौसमी बीमारी डेंगू ,मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर डॉ गौरव सिंह जिला सूरजपुर के निर्देश मिलते ही नगरपंचायत अध्यक्ष आशीष यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी यूफ्रीसिया एक्का के मार्गदर्शन में निकाय के अरविंद यादव सहायक राजस्व निरीक्षक, शशि शर्मा, आकाश सिन्हा, अब्दुल हैदर की टीम के द्वारा सड़कों में लगी जलजमाव निकासी में जुट गए हैं। यहां बताना आवश्यक है कि भटगांव रोड मुख्य मार्ग में जगह जगह एकत्रित होने वाले बरसात से जल जमाव होने से आम राहगीरों एवं कॉलोनी वासियों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। पिछले वर्ष करोड़ों की बनी यह सड़क में बिना कार्य योजना के सड़क के किनारे बनी नालियों में जहां पानी निकासी के लिए होल होनी चाहिए वहां नाली में होल( छेद)नहीं किया गया और जहां जल निकल जाता है वहां होल किया गया है ऐसी स्थिति में सड़क को टूटने एवं जलजमाव के कारण मच्छर उत्पन्न होने की आशंका से नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सीएमओ के मार्गदर्शन में ड्रिल मशीन के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ बनी नालियों में होल करा कर पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है साथ ही सफाई व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह मेलाथियान पाउडर एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57