Advertisement

सरकार कौन चला रहा है ? राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री ? – दीपक बैज

सरकार कौन चला रहा है ? राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री ? – दीपक बैज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में सरकार कौन चला रहा है? जनता पहले ही इस सरकार को दिल्ली से चलने वाली रिमोर्ट वाली सरकार कह रही थी। अब सरकार के तीन-तीन नये खेवनहार सामने आ गये है। जनता जानना चाहती है सरकार क्या राज्यपाल चला रहे हैं? विधानसभा अध्यक्ष चला रहे हैं? या सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से मुख्यमंत्री के हाथों में है? 17 महीने की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता फैल गई है। आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी है, विभागों में जनता का काम नहीं हो रहा है, अवैध काम करने वाले निरंकुश हो गए हैं। सरकार के इस रवैया से परेशान राज्यपाल जिलों में जाकर बैठक ले रहे हैं जबकि यह उनका दायित्व नहीं है। राज्यपाल को अपने ही सरकार के कामकाज पर भरोसा नहीं है? विधानसभा अध्यक्ष सरकार के शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण को विसंगतिपूर्ण बताकर सुधार के लिए शिक्षा सचिव को पत्र लिख रहे है, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला है। सरकार के उच्च अधिकारी संशय में है किसके निर्देशों का पालन करे ?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार के मंत्री भी अपने विभाग के कामकाज को दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं, कमियों को समाप्त नहीं कर पा रहे हैं, जनता को राहत देने में कोई रुचि इनकी नजर नही आती। ये मंत्री अपने जिम्मेदारी वाले विभाग के बजाय अन्य विभागों के विषय में बयानबाजी करते हैं। गृह मंत्री शिक्षा विभाग के बारे में बताते हैं, स्वास्थ्य मंत्री आबकारी विभाग का निरीक्षण करने जाते हैं, वित्त मंत्री अलग ही राग अलापते हैं। इससे जनता बेहद परेशान हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आखिर सरकार कौन चला रहा है, इस बात पर भाजपा के बड़े नेताओं में भी संशय की स्थिति है। संवैधानिक तौर पर विधानसभा अध्यक्ष और गवर्नर जैसे पद राज्य सरकार के अधीन नहीं होते, ये सरकार को सलाह और सुझाव तो दे सकते हैं लेकिन राज्य के अधिकारियों को सीधे तौर पर निर्देशित नहीं कर सकते। हाल ही में रमन सिंह ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के आदेश में संशोधन को लेकर एक पत्र शिक्षा सचिव को लिखा है। यह पहली बार नहीं है पहले भी राज्य के महामहिम गवर्नर ने जिलों में जाकर अधिकारियों की बैठक लेकर सीखे तौर पर अधिकारियों को निर्देशित किया है, जो संवैधानिक व्यवस्था का खुला उल्लंघन है। इसका सीधा मतलब है यह है कि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और महामहिम राज्यपाल यह मानते हैं कि भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार अक्षम है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47