शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम बने: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : आज के युग में आवश्यक है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए तैयार किया जाए। उक्त विचार रायपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने JR दानी उत्कृष्ट शासकीय बालिका विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 के अवसर पर व्यक्त किए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

इस कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर की। उन्होंने सभी छात्राओं एवं शिक्षकों से भी कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा, दोनों का समन्वय ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि, शिक्षा ही परिवर्तन का आधार है और यह परिवर्तन आज से शुरू होता है। हमें बच्चों की सोच, सृजनशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना होगा। शिक्षा को सिर्फ परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन निर्माण का मार्ग बनाना होगा।”

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि अब उन्हें रिजल्ट-ओरिएंटेड होना पड़ेगा, क्योंकि उनके कंधों पर सिर्फ बच्चों का नहीं, समाज के भविष्य को आकार देने का दायित्व भी है।

इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने छात्राओं को नवीन गणवेश और पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। कक्षा 9वीं की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्रदान की। उपस्थित सभी लोगों को “नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास)” की शपथ दिलाई, जिसके तहत वे दूसरों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पार्षद मुरली शर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष रंजना महावर, कलेक्टरश्री गौरव सिंह , एसएसपी लाल उमेद सिंह, निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप, जिला पंचायत CEO विश्वरंजन , डीईओ विजय खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

बृजमोहन अग्रवाल ने अंत में सभी से अपील की कि वे इस शिक्षा पर्व को केवल एक आयोजन न समझें, बल्कि इसे एक जन आंदोलन बनाएं, जो साक्षरता से समृद्धि की ओर देश को अग्रसर करे।