
स्वच्छता अभियान के तहत आज बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारीयों ने स्वच्छता अभियान चलाया
रिखीराम नागेश/देवभोग/ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की कर्मचारियों द्वारा अस्पताल के सभी वार्ड,प्रांगण की साफ सफाई की गयी बैंक मैनेजर अविनाश पंडा के नेतृत्व में बैंक प्रबंधन के अलावा युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं देवभोग कुमड़ी खुर्द के ग्रामीण व
अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिल लगभग 50 लोगो ने इस सफाई अभियान में भाग लिया। स्वच्छता अभियान के तहत सभी सफाई कर्मियों को बीएमओ सुनील रेड्डी की मौजूदगी में साल, कम्बल एवं श्रीफल देकर स्मानित कियाएवं राशन का पैकेट भी भेट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बैंकऑफ बड़ोदा मैनेजर के साथ सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।










