Advertisement

लखनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

लखनपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को झांसे में लेकर किया था अपहरण और बलात्कार

 

लखनपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने पीड़िता को पसंद करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

दिनांक 22 जून 2025 को एक महिला थाना लखनपुर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 17 जून को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। आसपास खोजबीन करने के बाद भी जब लड़की नहीं मिली तो पीड़िता की मां ने किसी अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई।

लखनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 146/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। महिला अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि चैनपुर निवासी रोहित सारथी ने उसे पसंद करने की बात कहकर झांसे में लिया और फिर जबरन दुष्कर्म किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित सारथी पिता फेकूलाल सारथी, उम्र 19 वर्ष, निवासी चैनपुर थाना लखनपुर को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाते हुए प्रकरण में धारा 64(2)(ड) बी.एन.एस., पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 जोड़ी और न्यायालय में प्रस्तुत किया।


👮‍♂️ सक्रिय रहे अधिकारी:

  • निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा (थाना प्रभारी लखनपुर)

  • सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप

  • प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह

  • आरक्षक श्याम सुंदर, दशरथ राजवाड़े

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47