Advertisement

CG – शादी के 20 दिन बाद पत्नी ने रची खौफनाक साजिश : पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, लौटते समय बीच रास्ते में पहले प्रेमी से पिटवाया, फिर…

बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 20 दिन बाद ही पत्नी, अपने पति के सामने ही, पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी एकदम फिल्मी अंदाज़ में। शादी के महज 20 दिन बाद ही पत्नी, अपने पति के सामने ही, पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी एकदम फिल्मी अंदाज़ में।

दरअसल मस्तूरी निवासी एक नवविवाहित युवक अपनी पत्नी को पहली बार ससुराल से विदा कराकर घर ला रहा था। इसी बीच रास्ते में तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज़ में उसकी बाइक रोक ली। युवक को बेरहमी से पीटा गया। और हैरानी की बात ये रही कि पत्नी खुद हमलावर युवकों में से एक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है जहां पीड़ित अंकित महिलांगे के साथ यह घटना हुई। उसकी शादी महज 20 दिन पहले हुई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई थी। वहां से पत्नी को विदा कराकर वह अपने साथ ला रहा था। इसी दौरान, उसे तीन युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। जब तक अंकित खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी खुद बाइक से उतरी और हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई। युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत के बाद पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47