Advertisement

कृषि विभाग की आत्मा योजना से कृषकों को मिला अरहर बीज एवं वर्मी कम्पोस्ट

कृषि विभाग की आत्मा योजना से कृषकों को मिला
अरहर बीज एवं वर्मी कम्पोस्ट

– जल भराव के नुकसान से फसल को बचाने के लिए

रीज एण्ड फैरो विधि की दी गई जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव/कृषि विभाग द्व्रारा संचालित एक्सटेंशन रिफाम्र्स आत्मा योजनान्तर्गत विकासखण्ड राजनांदगांव के गौठान ग्राम बघेरा, बिजेतला, बाटगांव में उप संचालक कृषि श्री जीएस धुर्वे ने खरीफ सीजन के लिए अरहर बीज एवं वर्मी कम्पोस्ट का प्रदर्शन कर सामग्री का वितरण कृषकों को किया। उप संचालक कृषि ने कहा कि अरहर बीज का प्रदर्शन रीज एण्ड फैरो विधि (मांदा विधि) से कराया जा रहा है, जिससे फसलों को जल भराव से नुकसान कम होता है और साथ ही उत्पादन भी पारम्परिक विधि से अधिक होता है। उन्होंने किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की फसलों पर उपयोग के फायदे के बारे में बताया और सभी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन करने की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस वसर पर किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कृषि विभाग द्वारा पंजीयन करने की जानकारी दी गई। आत्मा योजना के डीपीडी श्री राजू साहू ने आने वाले समय में किसानों को खरीफ फसलों में होने वाले कीड़े एवं बीमारियों के समाधान के लिये कृषक संगोष्ठी वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन करने की जानकारी दी और सभी किसान को शामिल होने कहा। एटीएम श्री विजय यादव ने किसानों को किसान कॉल सेन्टर के टोल फ्री नंबर 18001801551 में कृषि एवं सबंधित विभाग की संचालित योजना की जानकारी लेने आसान तरीका एवं फायदे बताये। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री महेन्द्र माहला द्वारा रीज एण्ड फैरो विधि (मांदा विधि) तकनीकी जानकारी दी गई। बीज एवं खाद वितरण कार्यक्रम में कृषक उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47