छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Chhattisgarh News : छोटे कद की बुलंद हौसले वाली सोमारी के जुनून को मुख्यमंत्री ने जमकर सराहा

रायपुर : छोटे कद की बुलंद हौसले वाली सोमारी के जुनून को मुख्यमंत्री ने जमकर सराहा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नया मोबाइल भेंटकर खुद के साथ सेल्फी की इच्छा भी पूरी की

मनरेगा के तहत खुले कामों ने सोमारी को जीने की राह दिखाई

मेट बनकर अपनी कार्यकुशलता से पूरे गांव की प्रेरणा बन गई है सोमारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सोमारी के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं

रायपुर, 24 नवंबर 2021कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत आलोर की रहने वाली सोमारी मरकाम को नीयती ने कद तो छोटा दिया, लेकिन हौसले बुलंद दिए। इसी हौसले के साथ कुछ कर गुजरने के जुनून से उसने न केवल खुद के जीने की राह बना ली, बल्कि गांव के लोगों को भी रोजगार दिलाने में मददगार बन रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान सोमारी उनसे मुलाकात करने जगदलपुर आई थी। श्री बघेल ने सोमारी से देर तक बातचीत की। उन्होंने सोमारी के कामों की जमकर तारीफ करते हुए उसे नया मोबाइल सेट भी भेंट किया। सोमारी ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह उनके साथ सेल्फी लेना चाहती है, मुख्यमंत्री तुरंत राजी हो गए और खुद मोबाइल हाथ में लेकर सोमारी के साथ सेल्फी उतारी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सोमारी को अपने छोटे कद के कारण रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। हायर सेकंडरी की परीक्षा पास होने के बाद उसे आगे की पढ़ाई के लिए के लिए तंगी महसूस हो रही थी। उसके परिवार में मां और पिता के अलावा एक भाई भी है। उनका परिवार गरीबी रेखा के नीचे गुजारा करता है। सोमारी चाहती थी कि कोई नौकरी मिल जाए तो वह आपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सके। पूरे छत्तीसगढ़ की तरह कोंडागांव जिले के गांवों में भी रोजगार गारंटी योजना के तहत खुले कामों ने उसे राह दिखाई। उसने रोजगार सहायक से संपर्क किया और मेट बन गई। आज सुबह 5 बजे से अपने काम में जुट जाती है। कार्यस्थल पर गोदी की मार्किंग करने से लेकर खोदाई कराने, पंजी का संधारण करने, जॉब कार्ड अपडेट करने, मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मस्टर रोल भरने की जिम्मेदारी वह निभा रही है। जरूरत के मुताबिक काम और समय पर काम का भुगतान मिलने से गांव के लोग भी सोमारी से खुश हैं। सोमारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसे अपना काम बहुत पसंद है। अब स्वाध्ययन के जरिये वह कॉलेज की पढ़ाई करने की अपनी इच्छा भी पूरी कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम सोमारी के और भी उज्जवल भविष्य और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!