बलरामपुर के ललन यादव बने ओबीसी सलाहकार परिषद के सदस्य, क्षेत्र में हर्ष
बलरामपुर | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित ओबीसी सलाहकार परिषद में बलरामपुर जिले के सक्रिय समाजसेवी ललन यादव को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर बलरामपुर सहित पूरे सरगुजा अंचल में खुशी का माहौल है। ललन यादव लंबे समय से सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण और युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करते आ रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और आशा जताई है कि वे ओबीसी वर्ग की आवाज को मजबूती से शासन तक पहुंचाएंगे।










